
हिमाचल प्रदेश विवि की डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रोफेसर ममता मोक्टा को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग का नया सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 316 के तहत की गई है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार प्रो. ममता आयोग में छह वर्ष या 62 वर्ष की आयु पूरी होने तक तक रहेंगी।
नवनियुक्त सदस्य की सेवा की शर्तें हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (सदस्य) विनियम 1974 के प्रावधानों के अनुसार ही निर्धारित होंगी। मंगलवार को प्रोफेसर ममता मोक्टा ने शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
