
HP NEET UG Counselling: अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश द्वारा नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया कल समाप्त होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 30 जुलाई दोपहर 2 बजे तक यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट amruhp.ac.in पर जाकर पाठ्यक्रमों और कॉलेजों के लिए अपनी प्राथमिकताएं दर्ज कर सकते हैं। यह प्रक्रिया राज्य कोटे की मेडिकल सीटों पर दाखिले के लिए आवश्यक है।
नीट यूजी 2025 हिमाचल प्रदेश राज्य काउंसलिंग प्रक्रिया के अंतर्गत, उम्मीदवारों को भरी गई प्राथमिकताओं, सीट की उपलब्धता, मेरिट रैंक और अन्य मापदंडों के आधार पर मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में सीटें आवंटित की जाएँगी। सीट आवंटन के बाद, चयनित उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा, ताकि वे अपनी सीट को समय पर सुनिश्चित कर सकें।
हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कुल 7 सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं, जो मिलाकर 770 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध कराते हैं। इसके अतिरिक्त, एक निजी मेडिकल कॉलेज भी है, जिसमें 150 सीटें एमबीबीएस प्रवेश के लिए उपलब्ध हैं। कुल मिलाकर राज्य में 920 मेडिकल सीटें छात्रों के लिए उपलब्ध हैं।
एचपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज:
- नीट यूजी 2025 का एडमिट कार्ड
- नीट यूजी 2025 का स्कोर कार्ड/रैंक लेटर
- 10वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र (जन्म तिथि के प्रमाण हेतु)
- 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- राज्य निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल सर्टिफिकेट)
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS वर्ग के लिए, यदि लागू हो)
- चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate)
- स्थानांतरण प्रमाण पत्र (Transfer Certificate – TC)
- माइग्रेशन प्रमाण पत्र (यदि अन्य बोर्ड से पढ़ाई की हो)
- पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (हाल की खिंची हुई)
- फोटो पहचान पत्र (जैसे – आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि)
- हिमाचल प्रदेश राज्य कोटे की पात्रता प्रमाण पत्र (यदि मांगा जाए)
