
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा उपमंडल के तहत ढलियारा में एक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में दो श्रद्धालु घायल हुए हैं। हादसे के दाैरान ट्रक में करीब एक दर्जन श्रद्धालु बैठे थे। घायलों का सिविल अस्पताल देहरा में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार श्रद्धालु हरियाणा के सिरसा से ज्वालाजी मंदिर में लंगर लगाने के लिए आ रहे थे। इसी बीच शनिवार सुबह करीब 6:00 बजे यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
