हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के चालक और परिचालक मांगें पूरी नहीं होने पर रात्रि सेवाएं नहीं देंगे। यूनियन का कहना है कि 1 अगस्त से वर्क टू रूल के तहत यह प्रक्रिया अपनाई जाएगी। मंगलवार को पुराना बस अड्डा शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष मानसिंह ठाकुर ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को ओवरटाइम, रात्रि भत्ते समेत अन्य मांगों को लेकर प्रबंधन को कई बार अवगत करवाया है। कहा कि 15 सूत्रीय मांगपत्र सरकार को साैपा है, यदि 31 जुलाई से पहले मांगपत्र पर विचार नहीं किया गया तो 1 अगस्त से वर्क टू रूल के तहत आठ घंटे की ड्यूटी दी जाएगी।  इसके अलावा उन्होंने हर महीने की 1 तारीख को तनख्वाह देने की मांग भी रखी।