हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह दूसरी बार वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी के कार्ड भी छप चुके हैं और मैरिज वेन्यू भी तय हो चुका है। विक्रमादित्य सिंह 22 सितंबर 2025 को चंडीगढ़ में शादी करेंगे। लड़की अमरीन कौर पंजाब यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर बताई जा रही है। चंडीगढ़ के सेक्टर दो में शादी की रिसेप्शन होगी। इस शादी के कार्ड भी बंट चुके हैं।

अमरीन कौर चंडीगढ़ निवासी सरदारनी ओपिंदर कौर एवं सरदार जोतिंदर सिंह सेखों की सुपुत्री हैं। विवाह समारोह चंडीगढ़ स्थित निवास में आयोजित होगा। सुबह 10 बजे शादी के कार्यक्रम शुरू होंगे, जिसके बाद दोपहर 1 बजे से लंच का आयोजन रखा गया है। बता दें कि विक्रमादित्य सिंह का उनकी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सुपुत्र विक्रमादित्य सिंह की यह दूसरी शादी है।