हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया को रद्द कर दिया है। अध्यक्ष के चयन के लिए 14 अगस्त को विज्ञापन किया गया था और 30 अगस्त तक आवेदन मांगे थे। लेकिन बुधवार को सरकार ने चयन की प्रक्रिया को रद्द कर दिया है। इस बार पूर्व मुख्य सचिव रामसुभग सिंह, प्रबोध सक्सेना और बिजली बोर्ड के अध्यक्ष रहे संजय गुप्ता इस पद के दावेदार थे। लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद प्रबोध सक्सेना को बिजली बोर्ड अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं संजय गुप्ता को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का चेयरमैन लगाया गया है। इस पद के लिए सिलेक्शन कमेटी में हाईकोर्ट के सीटिंग या रिटायर जज के अलावा मुख्य सचिव और सीईआरसी के अध्यक्ष या उनके नॉमिनी हो सकते हैं। अब नए सीरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।