
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार को कांगड़ा जिले के गोपालपुर में आध्यात्मिक गुरु और आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर के कार्यक्रम में पहुंचे। इस दाैरान उन्होंने श्रीश्री रविशंकर से मुलाकात की। इस दाैरान आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर ने कहा कि कांगड़ा देवियों का स्थल है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू व उनके साथ आए सभी नेताओं के सुखी जीवन की कामना की।
उन्होंने मुख्यमंत्री को सम्मनित किया। वहीं सीएम ने कहा कि गुरु जी से कहा कि जो आश्रम गोपालपुर में बनाया है, वह हिमाचल के लिए बड़ी बात है। आपके आने से यहां देश-विदेश से आध्यत्मिक लोग आएंगे। कभी कोई समस्या आती है तो सरकार आपके साथ खड़ी है। इस दाैरान सीएम के साथ पालमपुर से कांग्रेस विधायक आशीष बुटेल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू और गोकुल बुटेल समेत अन्य माैजूद रहे।
