हिमाचल प्रदेश को प्रदूषण मुक्त बनाने की राज्य सरकार की नीति के तहत हिमाचल में अब ई-ऑटो ही चलेंगे। पेट्रोल और डीजल ऑटो के संचालन पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है।  शिमला में आयोजित राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में यह फैसला लिया गया। इतना ही नहीं अब पुराने ऑटो के बदले जो नए ऑटो खरीदे जाने हैं, वे ई-ऑटो ही खरीदने होंगे। पेट्रोल और डीजल से चलने वाले ऑटो की खरीद पर रोक लगा दी गई है। प्रदेश में करीब 6500 ऑटो संचालक हैं। परिवहन विभाग के निदेशक अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि निजी बस ऑपरेटर अब बसों के साथ मनमाने दामों पर रूट परमिट नहीं बेच पाएं

गे।

You missed