हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की पार्वती नदी में दो लोगों बहने की सूचना है।  स्थानीय लोगों ने इन्हें बहते हुए देखा। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। कसोल के पास दो लोग बहते हुए देखे गए हैं। अब पुलिस इनकी तलाश में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि घाटी के बरशैणी में बनी एक जल विद्युत परियोजना बांध से बिना सूचना के पार्वती नदी में पानी छोड़ा गया है। तहसीलदार जरी हेम राज ने कहा कि पार्वती नदी में दो लोगों के बहने की सूचना है। इसका पता लगाया जा रहा है।