
हर वर्ष की तरह इस बार भी अमर उजाला हिमाचल के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित करने जा रहा है। अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2025 का आयोजन राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में 6 अगस्त को होगा। समारोह में मुख्यातिथि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की मेरिट सूची में शामिल छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। यह समारोह 10:30 बजे शुरू होगा।
समारोह में मुख्यमंत्री के अलावा कैबिनेट मंत्री, हिमाचल सरकार के शीर्ष अधिकारी और अन्य कई गण्यमान्य लोग भी शामिल होंगे। मेरिट सूची में शामिल दसवीं के 117 और बारहवीं के 123 विद्यार्थियों के अलावा शिमला शहर के स्कूलों के 10वीं और 12वीं के 84 टॉपर्स को भी सम्मानित किया जाएगा। यानी कुल 324 टॉपर्स सम्मानित होंगे। कार्यक्रम के लिए सभी बच्चों को दो घंटे पहले पीटरहॉफ शिमला पहुंचना होगा। अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 8219835401 और 7018168040 पर संपर्क कर सकते हैं।
