हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बुधवार को अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2025 का आयोजन किया गया। राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में हुए समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की मेरिट सूची में शामिल 335 मेधावियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में बताैर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिरकत करनी थी, लेकिन खराब माैसम के चलते वे समारोह में शामिल नहीं हो पाए। समारोह में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी भी विशेष रूप से उपस्थित हैं। शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, हिमाचल विवि के कुलपति प्रो. महावीर सिंह, शिक्षा सचिव राकेश कंवर सहित कई गण्यमान्य व्यक्ति इस समारोह में उपस्थित हैं। 

अमर उजाला की ओर से स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के शैक्षणिक सत्र 2024-25 की टॉप टेन मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इन टॉपर्स में दसवीं कक्षा के 117, बारहवीं के विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के 128 विद्यार्थी शामिल हैं। इनके अलावा शिमला शहर के 45 स्कूलों के मेधावी भी पुरस्कृत हुए। सम्मान समारोह के मुख्य सहयोगी एस्पायर आईआईटी एंड मेडिकल शिमला हैं।

आईईसी यूनिवर्सिटी बद्दी के विजय कुमार, एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट, इटरनल यूनिवर्सिटी बडू साहिब सिरमौर, क्योरटेक ग्रुप, एसजेवीएन शिमला, स्मार्ट सिटी, भोजिया डेंटल कॉलेज व अस्पताल सह सहयोगी हैं। वहीं, श्री साईं यूनिवर्सिटी, सनबीम इंटरनेशनल स्कूल जुब्बल, वी ब्रैंड जम्मू, उदय राज एडवरटाइजिंग शिमला, समग्र शिक्षा, साहनी आई केयर सोलन, ओटू आईएएस एकेडमी, आरटी बिल्डटेक, डॉ. प्रदीप अग्रवाल व समाजसेवी मीरा भोगल विलासपुर भी सह सहयोगी हैं।