हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) आज 4 मई 2026 को कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी करेगा। बोर्ड द्वारा सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों संकायों का रिजल्ट एक साथ घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही टॉपर्स की सूची भी जारी की जा सकती है, जिसका छात्रों और अभिभावकों को बेसब्री से इंतजार है।

इस वर्ष 12वीं की परीक्षा 3 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेश भर से 81 हजार से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 5 अप्रैल से शुरू होकर 41 केंद्रों पर पूरा किया गया।


ऐसे करें रिजल्ट चेक

छात्र अपना रिजल्ट आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं:

  • HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • “Results” सेक्शन खोलें
  • 12वीं कक्षा का लिंक चुनें रोल नंबर डालें
  • “Submit” पर क्लिक करें आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा

पास होने के लिए जरूरी अंक

हिमाचल बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं कर पाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा का अवसर दिया जाएगा।


मार्कशीट में इन बातों का रखें ध्यान

रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट में निम्न विवरण जरूर जांचें:

  • नाम, रोल नंबर
  • माता-पिता का नाम
  • स्कूल का नाम
  • विषयवार अंक
  • कुल अंक और प्रतिशत
  • डिवीजन/ग्रेड

री-चेकिंग का विकल्प भी उपलब्ध

जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) या री-चेकिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए निर्धारित शुल्क देना होगा। यदि अंकों में बढ़ोतरी होती है तो मार्कशीट अपडेट की जाएगी।


डिजिटल सर्टिफिकेट की नई सुविधा

इस बार बोर्ड डिजिटल सुविधा भी देने जा रहा है। आधार से लिंक होने के बाद छात्र अपने सर्टिफिकेट पीडीएफ और हार्ड कॉपी दोनों रूप में प्राप्त कर सकेंगे। इससे छात्रों को बार-बार बोर्ड कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और दस्तावेजों की सत्यता भी सुनिश्चित होगी।


पिछले साल बेटियों का रहा दबदबा

पिछले वर्ष 12वीं परीक्षा में कुल परिणाम 83.16% रहा था। तीनों संकायों में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप किया था, जिससे प्रदेश में बेटियों का दबदबा साफ नजर आया।