
हिमाचल भाजपा ने बुधवार को विभिन्न मोर्चों का विस्तार करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारियां सौंपी है। प्रदेश नेतृत्व से चर्चा के उपरांत पार्टी ने एससी, ओबीसी और एसटी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में कइयों को नियुक्तियां दी है। सभी नियुक्तियां पहली दिसंबर से तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मनीष चौहान द्वारा जारी आदेशों के तहत प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में संजय कुमार को नियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया सह संयोजक के तौर पर विशन लाल एवं बबली को दायित्व सौंपा है। इसी तरह आईटी सह संयोजक के रूप में सुरेंद्र कुमार, राकेश अत्री, गोविंद भारद्वाज, हरीश कुमार एवं संजय सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्यों के तौर पर रजिंदर झल्ला, बालकर राम, खीरामनी, रमेश चंद, जैरी भारद्वाज, सुरजन कुमार, मदन सकलानी, यशपाल, मदन लाल, उमेश नाथ धीमान, लेखराज, भीम सिंह, महेंद्र सिंह, जय चंद घांटा, संदीप मंगल, नंद लाल राजू, रतन सिंह कोल, मोती राम कालटा, नीमा जस्टा, अशोक विक्रम, गोपाल चौहान, टेक चंद, जवाहर, सुनील कुमार एवं तरसेम लाल को शामिल किया गया है। इसी तरह भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामलोक धनोटिया द्वारा घोषित सूची केतहत संतोष चौधरी को प्रदेश सचिव, सुनील शर्मा प्रदेश प्रवक्ता तथा बलवंत कमल को मीडिया सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में खेम नंद शर्मा, कमलचंद चंदेल, नरेश शर्मा एवं निशा भुल्लर को स्थान दिया गया है। उन्होंने शिमला और मंड़ी जिला के ओबीसी मोर्चा अध्यक्षों की भी घोषणा बुधवार को कर दी ह
