
राज्य सरकार ने पांच आईपीएस अफसरों के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी किए। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटीं रानी बिंदु को आईजी क्राइम पद लगाया गया है। डीआईजी अपराध डीके चौधरी अब पीटीसी डरोह के प्रिंसिपल होंगे।
मध्य रेंज मंडी की डीआईजी सौम्या सांबशिवन को इसी पद पर उत्तरी रेंज धर्मशाला भेजा है। डीआईजी विजिलेंस राहुल नाथ अब डीआईजी सेंट्रल रेंज मंडी होंगे। पीटीसी डरोह के एसपी अरविंद चौधरी को एसपी लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय शिमला तैनात किया गया है।
