देश, प्रदेश व रोहडू क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली रोहडू की शान, महिला विश्व कप विजेता क्रिकेट टीम की खिलाड़ी तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर रविवार को गृह क्षेत्र रोहड़ू पहुंची। रोहड़ू पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन व विधायक द्वारा रेणुका सिंह ठाकुर का स्वागत किया तथा प्रशासन द्वारा रेणुका सिंह ठाकुर को शाल व टोपी पहनाकर व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा रेणुका ठाकुर के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान रेणुका सिंह ठाकुर को चांदी का मुकुट भी पहनाया गया। रोहड़ू पहुंचने से पहले रेणुका सिंह ठाकुर ने माता सुनीता ठाकुर व परिवार सहित माता हाटेशवरी मंदिर हाटकोटी में पूजा अर्चना की तथा मां का आशीर्वाद लिया।


तदोपरांत रोहडू में हजारों लोगों ने रेणुका सिंह ठाकुर का यहां पहुंचने पर ढोल नगाड़ों तथा फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज़ गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने बताया कि उनके इस सफर में यहां तक पहुंचने में उनके चाचा भूपिंदर सिंह ठाकुर तथा मामा का सबसे बड़ा योगदान रहा है जिस कारण वह आज इस मुकाम तक पहुंची है। रेणुका सिंह ठाकुर ने कहा कि जब वह छोटी थी तो तब से आज तक उनके मामा ने हमेशा उनका साथ दिया है जिसे वह अभी नहीं भूल सकती। रेणुका ठाकुर जब मात्र 3 वर्ष की थी तो पिता का साया उनके सर से उठ गया था