प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और अहम कदम उठाते हुए सीबीएसई स्कूलों की सूची में नए स्कूल शामिल कर लिए हैं। आगामी शिक्षा सत्र से अब राज्य में 118 सरकारी स्कूल सीबीएसई बोर्ड के अंतर्गत संचालित होंगे, जबकि पहले यह संख्या लगभग 100 थी।

नई सूची में शिमला जिले के शोघी, कुमारसेन, कांगड़ा के धर्मशाला महंता, मझीण, रैत, सोलन के बरोटीवाला, धुंधन, परागपुर, शिमला के चौपाल, देहा-बलसन, सिरमौर के ददाहू, कांगड़ा के गरली, मंडी के रिवालसर, भरेड़ी, बड़सर, किन्नौर के झाकड़ी, हमीरपुर के कांगू, कांगड़ा के कपाहड़ा, कोटला, सलियाणा, शिमला के दत्तनगर, चंबा के ककीरा और किन्नौर के निचार स्कूलों को शामिल किया गया है। इन सभी स्कूलों को सीबीएसई के सरस 6.0 पोर्टल पर अपनी संबद्धता का केस सबमिट करने के निर्देश दिए गए हैं।


प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता, पाठ्यक्रम और शैक्षणिक सुविधाओं को राष्ट्रीय स्तर के अनुरूप बनाना है। प्रदेश के सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के लिए शिक्षा निदेशालय ने सीबीएसई संबद्धता (सीबीएसई एफिलिएशन) के संबंध में अहम निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन विद्यालयों के लिए संबद्धता प्रस्तावित है,