
बचपन में दौड़ने के शौक को पूरा करने के लिए खो-खो खेलने वाली हिमाचल प्रदेश की बेटी आज विश्व विजेता टीम की सदस्य बन गई हैं। पहली बार हुए विश्व कप में भारत की टीम ने खिताब जीत लिया है। टीम में हिमाचल के कुल्लू जिले से नीता ठाकुर एकमात्र खिलाड़ी हैं। नीता के पिता किसान और माता के गृहिणी हैं। जीत के बाद नीता देवी ने बताया कि उन्हें बचपन में दौड़ने का शौक था। उनके बड़े भाई खो-खो खेलते थे। इसलिए उन्हें खो-खो खेल को चुना। कभी सोचा नहीं था कि यह शौक उन्हें इतना आगे लेकर जाएगा और विश्व विजेता टीम का हिस्सा बन जाएंगी। 2014 में पहला बार प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद 2016 में फिर से प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।
