हिमाचल प्रदेश में मई के पहले 12 दिनों में सामान्य से 18 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई। माैसम विभाग के अनुसार 1 से 13 मई की अवधि के लिए 28.9 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 34.1 मिलीमीटर बारिश हुई। बिलासपुर में सामान्य से 208, चंबा 19, हमीरपुर 157, कांगड़ा 66, मंडी 69, शिमला 62, सिरमाैर 291, सोलन 216 व ऊना में 37 फीसदी अधिक बारिश हुई। वहीं किन्नाैर में सामान्य से 81, कुल्लू 35 व लाहाैल-स्पीति में 36 फीसदी कम बारिश हुई।

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का दाैर 19 मई तक जारी रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं बीती रात नारकंडा में 4.5, सियोबाग 4.0, पंडोह 2.5, सलूणी 2.0, रामपुर 1.6, भरमौर 1.5, चंबा 1.0, डलहौजी 1.0, भुंतर 0.6 व पालमपुर में 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में माैसम साफ बना हुआ है।