मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार सायं यहां हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग (एचपीएससीसी) की आधिकारिक वेबसाइट https://hpscforsc.com का शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का संतुलित और समावेशी विकास तभी संभव है, जब समाज के सभी वर्गों को विकास का लाभ मिले। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार हाशिए पर रहे वर्गों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं और नीतियां लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि आयोग इन योजनाओं का लाभ अनुसूचित जातियों तक पहुंचाने और उनके प्रति समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वेबसाइट के माध्यम से लोगों को एक क्लिक पर आयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और कार्यप्रणाली अधिक सुदृढ़ होगी।इस अवसर पर आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान, सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा, विजय डोगरा तथा आयोग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।