
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के रिहलू में शनिवार को एक पूर्व सैनिक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान भजनदास के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना शाहपुर की टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच के लिए लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। पूर्व सैनिक ने आत्महत्या क्यों की, इसे लेकर पुलिस परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी शाहपुर करतार चंद ने बताया कि पुलिस की टीम घर पर पहुंच गई है। अभी मामले की जांच की जा रही
उधर, पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत चौली में राष्ट्रीय राजमार्ग-3 के किनारे शनिवार को एक शव बरामद हुआ। जानकारी के मुताबिक सुबह के समय किसी राहगीर ने हाईवे के किनारे अनजान व्यक्ति को अचेत अवस्था में देखा। इसके बाद स्थानीय ग्राम पंचायत चौली प्रधान ज्योति धीमान को सूचित किया। उसके बाद प्रधान की ओर से रक्कड़ पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी गई। माैके पर रक्कड़ पुलिस ने पाया व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान रोमी(46 ) पुत्र प्रकाश चंद निवासी ग्लोड़ हमीरपुर के रूप में हुई है। रोमी शादी के बाद करीब 18 वर्षों से अपने ससुराल चौली में ही रहता था और ट्रक ड्राइवर था। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस थाना रक्कड़ के प्रभारी संदीप पटियाल ने पुष्टि करते हुए कहा शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर दिया है और छानबीन जारी है।
