
शिमला बार एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष बुनेश पाल एवं सचिव पुनीत धांटा के नेतृत्व में आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। इस अवसर पर शिमला बार एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1,11,111 का चेक भेंट किया गया।मुख्यमंत्री ने इस योगदान के लिए प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास पीड़ित मानवता को राहत पहुंचाने तथा जरूरतमंदों के पुनर्वास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र भी सौंपा, जिसमें चक्कर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के लिए अधिसूचना जारी करने तथा चक्कर स्थित न्यायिक परिसर के रखरखाव और मरम्मत के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने सहित विभिन्न मांगें शामिल थीं।मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि जनहित में उनकी सभी जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।इस अवसर पर एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
