भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने सोमवार को शिमला संसदीय क्षेत्र के अनेकों कॉलेज से राष्ट्रीय सेवा योजना यानी एनएसएस के विद्यार्थियों ने भारत के संसद का दौरा किया। इस दौरे में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया विशेष रूप से उपस्थित रहे और हिमाचल से विद्यार्थियों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि जैसे कि विदित है कि एनएसएस की ओर से संचालित एक कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य छात्रों को सामुदायिक सेवा में शामिल करके उनके व्यक्तित्व और चरित्र का विकास करना है।

इस अवसर पर सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में 10 वर्ष के दौरान 17 करोड़ से अधिक युवाओं को नौकरियां तथा रोजगार मिले हैं, जबकि यूपीए सरकार के 10 वर्षों में यह आंकड़ा महज तीन करोड़ था। वहीं विकसित भारत रोजगार योजना के तहत पांच साल में चार करोड़ से अधिक रोजगार निर्माण की योजना है। आने वाले कुछ वर्षों में चार करोड़ रोजगार का सृजन किया जाएगा। कश्यप ने कहा कि देश के कृषि क्षेत्र में रोजगार निर्माण 19 प्रतिशत हो गया है जो पूर्व की कांग्रेस सरकार में नकारात्मक स्थिति में था। मोदी सरकार में विनिर्माण क्षेत्र में 15 प्रतिशत रोजगार निर्माण हुआ है तथा सेवा क्षेत्र में 36 प्रतिशत रोजगार निर्माण हो रहा है।