
शुक्रवार को शिमला कांग्रेस कार्यालय में गुटबाजी सामने आई। हुआ यूं कि कांग्रेस नेता व वर्कर ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान की सफलता के लिए राजीव भवन शिमला पहुंचे थे। इस दौरान यहां मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। यह नारेबाजी काफी देर तक चलती रही। राजीव भवन शिमला में मंच पर बैठे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, सह प्रभारी चेतन चौहान और दूसरे सीनियर नेता बार-बार कार्यकर्ताओं को चुप रहने के लिए कह रहे थे। मगर, कार्यकर्ता नहीं माने, उल्टा जोर-जोर से नारेबाजी करते रहे। मुख्यमंत्री समर्थक सुक्खू के पक्ष और मंत्री समर्थक विक्रमादित्य के पक्ष में नारेबाजी करते रहे। यह नारेबाजी लगभग दस मिनट तक चलती रही।
