शिमला में यूजीसी कानून के खिलाफ भारी हंगामा: सचिवालय के गेट पर चढ़े प्रदर्शनकारी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
किसके नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन: देवभूमि पार्टी के अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर के नेतृत्व में यह यात्रा शिमला पहुंची थी, जिसमें राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना भी विशेष रूप से शामिल हुए।
मुख्य मांग और आरोप: प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि केंद्र सरकार द्वारा पारित यूजीसी कानून के प्रावधानों से स्वर्ण समाज के बच्चों के साथ अन्याय हुआ है। इसी के विरोध में वे इस कानून को पूरी तरह से वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
सचिवालय के बाहर हंगामा: प्रदर्शनकारी पहले सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे थे, लेकिन कुछ प्रदर्शनकारियों के सचिवालय के गेट पर चढ़ जाने से माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस के साथ टकराव की स्थिति पैदा हो गई।
आगे की चेतावनी: प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक यूजीसी कानून को वापस लेने की उनकी मांग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे और अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

