जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 7:00 बजे जानी संपर्क मार्ग पर यह दुर्घटना हुई। टापरी से जानी की ओर जा रही कार (HP 26 B 8999) अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उस समय वाहन में पांच लोग सवार थे। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतकों और घायल की पहचान

हादसे में जिन लोगों की मौत हुई, उनकी पहचान इस प्रकार हुई है:

  • हिमेश कुमार (19) पुत्र नरेश कुमार, निवासी जानी निचार
  • कृष्णा (42) पत्नी नरेश कुमार
  • सुषमा (47) पत्नी रोशन लाल, निवासी ग्रांगे निचार
  • इंद्र लाल (30) पुत्र हरि लाल, निवासी जानी