
हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के नाहन के एक व्यक्ति के साथ 59.20 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस थाना सदर नाहन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में ज्ञान चंद टांक निवासी पक्का टैंक नाहन ने बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर 90892-20284 से व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आई। सामने से बात कर रहे व्यक्ति ने खुद को साइबर क्राइम मुंबई से बताया। कहा कि उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस मुंबई अंधेरी ईस्ट थाना में दर्ज हुआ है।
आरोपी ने अपने सारे पैसे आरबीआई और सर्वोच्च न्यायालय की देखरेख में जांच करने के लिए भेजने को कहा। राशि को 24 घंटे के भीतर वापस करने की भी बात की गई। शिकायतकर्ता ने 59,20047 रुपये की राशि आरोपी की तरफ से भेजे गए अलग-अलग बैंक खातों में जमा करवाई। शिकायतकर्ता ने बताया कि राशि उसे वापस नहीं की गई तो उसे ठगी का अहसास हुआ।
