हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम करवट बदला सकता है। इसके प्रभाव से राज्य के कुछ भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। उधर, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। शिमला सहित अन्य भागों में आज भी धूप खिली हुई है। सुंदरनगर में मध्यम, जबकि मंडी व बिलासपुर में हल्का कोहरा दर्ज किया गया। राज्य में नाै स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा है। ताबो व कुकुमसेरी में माइनस में दर्ज किया गया है। 


माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 3 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से 4 व 5 नवंबर को राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद, अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। जबकि अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं।

शिमला में न्यूनतम तापमान 12.0, सुंदरनगर 11.2, भुंतर 9.5, कल्पा 4.0, धर्मशाला 17.0, ऊना 14.6, नाहन 14.8, केलांग 0.1, पालमपुर 10.5, सोलन 11.0, मनाली 5.7, कांगड़ा 12.5, मंडी 13.0, बिलासपुर 15.4, हमीरपुर 12.3, जुब्बड़हट्टी 13.2, कुफरी 9.9, कुकुमसेरी -0.9, नारकंडा 7.9, भरमाैर 9.0, रिकांगपिओ 7.0, सेऊबाग 7.2, पांवटा साहिब 18.0, ताबो -1.9 व बजाैरा में 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

 बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 31.0, बिलासपुर-हमीरपुर में 28.0, कांगड़ा में 27.9, धर्मशाला-सोलन में 27.0, नाहन में 26.7, मंडी में 24.4, शिमला में 22.3 और मनाली में 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।