
हिमाचल प्रदेश में 300 और डॉक्टरों की भर्ती होगी। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने 600 नर्सों के पदों को भरने की मंजूरी दी है।
हिमाचल के आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में 300 और डॉक्टरों की भर्ती होगी। इससे पहले इन संस्थानों में 200 डाॅक्टरों की तैनाती की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह भर्ती लोक सेवा आयोग के माध्यम से होगी। इसके साथ ही आदर्श अस्पतालों में चिकित्सा आधारभूत ढांचा भी विकसित होगा। इन अस्पतालों में डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और कुछेक में एमआरआई मशीनें भी लगाई जाएंगी। एमआरआई मशीनों को पीपीपी मोड पर लगाया जाना है। सरकार की ओर से पैरामेडिकल स्टाफ की भी तैनाती की जानी है। हाल ही में प्रदेश सरकार ने 600 नर्सों के पदों को भरने की मंजूरी दी है। इन नर्सों को भी आदर्श अस्पतालों में लगाया जाना है।
