हर संदिग्ध की कड़ी खंगाली जा रही सीसीटीवी फुटेज, होटल रिकार्ड मोबाइल डंप डाटा जांच के दायरे में
नालागढ़ पुलिस थाना परिसर के पीछे हुए धमाके ने पूरे औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। नए साल की शुरुआत में हुई इस घटना को जांच एजेंसियों ने अत्यंत गंभीर मानते हुए अपनी पड़ताल और तेज कर दी है।

धमाके के रहस्य से पर्दा उठाने के लिए नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की चंडीगढ़ टीम लगातार दूसरे दिन भी नालागढ़ में डटी रही, जबकि इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की टीम ने भी इलाके में डेरा डालकर खुफिया सूचनाएं जुटाने का सिलसिला तेज कर दिया है। एनआईए अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर घटनास्थल और आसपास के संवेदनशील इलाकों का दोबारा निरीक्षण किया।
एजेंसियां यह समझने की कोशिश कर रही हैं कि धमाके की योजना कब और कैसे बनाई गई, इसमें किन-किन लोगों की भूमिका हो सकती है। एसपी बद्दी की अगवाई में पुलिस जि़ला प्रशासन हर पहलू को खंगाल रहा है। फोरेंसिक साइंस लैब की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि विस्फोट में किस तरह के पदार्थ का इस्तेमाल किया गया और धमाके की तीव्रता कितनी थी। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही धमाके के समय सक्रिय मोबाइल डंप डाटा का विश्लेषण किया जा रहा है,