
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय बीकॉम, संस्कृत समेत करीब छह विषयों में स्नातक कोर्स करवाएगा। इसके अलावा 17 विषयों में सर्टिफिकेट कोर्स की सुविधा भी सीयू प्रशासन देगा। इन कोर्सों में प्रवेश पाने के लिए अभ्यर्थी 27 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इस संदर्भ में सीयू प्रशासन ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के प्रथम सेमेस्टर के लिए स्नातक अध्ययन कार्यक्रमों और सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश के लिए सीयूईटी (यूजी)-2025 में सम्मिलित हुए अभ्यर्थी 27 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
स्नातक अध्ययन कार्यक्रमों और सर्टिफिकेट कोर्स के लिए पंजीकरण फीस 500 रुपये रहेगी। सेल्फ फाइनेंसिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले सभी श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण शुल्क 1,000 रुपये रहेगा। सीयू प्रशासन यूजी कार्यक्रमों में बीए संस्कृत (ऑनर्स), शास्त्री (बीए), बीएससी फिजिक्स (ऑनर्स), बीएफए (स्क्ल्पचर), बीएफए (पेंटिंग) और बीकॉम करवाएगा। इसके अलावा सर्टिफिकेट कोर्सों में गुज्जर हिस्ट्री एंड कल्चर, पंजाबी भाषा, वैदिक गणित, एमेंजिंग एरिया ऑफ सोशल वर्क सहित विभिन्न प्रकार के 17 सर्टिफिकेट कोर्स करने की मौका भी देने जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जितेंद्र गर्ग ने बताया कि सीयूईटी में सम्मिलित अभ्यर्थी 27 जुलाई शाम पांच बजे तक 6 आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, जबकि चयनित अभ्यर्थियों के पास पहली अगस्त तक फीस जमा करवाने का समय होगा। वहीं दूसरी मेरिट लिस्ट चार अगस्त को जारी होगी, जिसमें चयनित अभ्यर्थी छह अगस्त तक फीस जमा करवा सकेंगे। इसके अलावा तीसरी मेरिट लिस्ट आठ अगस्त को जारी होगी, जबकि दस्तावेजों की जांच 12 अगस्त को होग
दक्षिण कोरिया में वैश्विक राजनीतिक वैज्ञानिकों की कांग्रेस में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के शोधार्थी अमर कुमार ने शोधपत्र प्रस्तुत किया। शोधार्थी अमर कुमार ने अपने शोध पर्यवेक्षक और शोध पत्र के सह लेखक डॉ. चंद्रशेखर के साथ दक्षिण कोरिया के सियोल क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक विज्ञान संघ 28वीं विश्व कांग्रेस में अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। इसका विषय ‘एशिया में लोकतांत्रिक पतन राज्यों और गैर-राज्यकर्ताओं की भूमिका’ रहा। अमर कुमार उपमंडल फतेहपुर के रैहन क्षेत्र में संबंध रखते हैं और सीयू के दीनदयाल उपाध्याय स्टडी सेंटर के शोधार्थी हैं।
