
सुंदरनगर (मंडी)। अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश सुंदरनगर ने हरिपुर श्मशानघाट में 15 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ पकड़े गए पांच आरोपियों में से तीन को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं।
अदालत ने आरोपियों को जांच में सहयोग करने समेत अन्य शर्तें भी लगाई हैं। अदालत ने अंकित निवासी पलोहटा, नीरज निवासी मलोह और बिंदर सिंह निवासी संगरूर (पंजाब) की जमानत याचिका मंजूर की। इनके कब्जे से बीते 25 जून को 15 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। संवाद
