
धर्मशाला। सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर के अनुसार भर्ती वर्ष 2025-26 की अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/ स्टोरकीपर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेडमैन (दसवीं पास), अग्निवीर ट्रेडमैन (आठवीं पास) के ग्राउंड टेस्ट के एडमिट कार्ड छह अगस्त 2025 को जारी किये जा चुके हैं। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो वह निजी तौर पर अथवा ई-मेल aropalampur@
gmail.com या दूरभाष नंबर 88940 88311 के माध्यम से सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर से संपर्क कर सकते हैं। यह ग्राउंड टेस्ट 20 से 31 अगस्त तक युवा सेवाएं एवं खेल विभाग धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक पर आयोजित किया जाएगा। सभी उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड में दिए समय, तारीख पर ही ग्राउंड टेस्ट के लिए आएं। साथ में वह अपने मूल दस्तावेज, प्रवेश पत्र, पहचान पत्र जरूर लाए। सभी उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि वह अडापेबिल्टि टेस्ट के लिए अपना एंड्रॉयड मोबाइल फोन साथ में लाएं।
