हिमाचल प्रदेश में मानसून की विदाई के साथ ही धूप खिलने से पारा चढ़ने लगा है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में फिर से पसीने छूटने लगे हैं। पांवटा साहिब में अधिकतम तापमान  37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान ताबो में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 3 अक्तूबर तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे में अभी पारा और चढ़ सकता है। 

शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.7, बिलासपुर में 33.8, कांगड़ा में 33.0, हमीरपुर में 31.9, मंडी में 31.6, सोलन में 31.5, नाहन में 29.2, धर्मशाला में 28.0, मनाली में 26.8 और शिमला में 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, वीरवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 15.8, कल्पा में 10.6, केलांग में 8.0, मनाली में 14.4, कुफरी में 14.3, कुकुमसेरी में 8.6 और ताबो में 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।