
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठकें लगातार चार दिन चलेंगी। सरकार की ओर से मंत्रिमंडल की तिथियां जारी कर दी गई हैं। इसके अनुसार मंत्रिमंडल की बैठकें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 28 से 31 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक होगी। इन बैठकों में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। साथ आपदा प्रभावितों को राहत पैकेज की मंजूरी भी मिल सकती है।
उधर, राज्य सरकार ने सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी डाॅ. पवनेश कुमार को राज्य लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति छह साल या 62 वर्ष की आयु पूरी होने तक प्रभावी रहेगी।
