हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बीते 24 घंटों के दौरान मानसून कमजोर रहा। राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में धूप खिली रही। अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज राज्य के कुछ भागों में बारिश की संभावना है। बुधवार से मानसून फिर रफ्तार पकड़ सकता है। 18 से 20 जुलाई के लिए कई भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

22 जुलाई तक राज्य के कई भागों में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानूमान है। आज राजधानी शिमला में हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं। उधर, बीती रात को नयना देवी में 34.2, रामपुर 7.4, जोगिंद्रनगर  5.0, बैजनाथ 2.0, मशोबरा 2.0, डलहौजी 1.0 और कुफरी में 0.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।