
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले कई भागों में बर्फबारी के बाद प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। शिमला सहित 12 स्थानों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। वहीं चार स्थानों पर माइनस में दर्ज किया गया है। आज व कल कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने का येलो अलर्ट है। शिमला में आज धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं।