हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 16 या 17 मई को घोषित कर सकता है। हालांकि पहले 15 मई तक परिणाम घोषित करने की तैयारी थी। 16 मई को स्कूल शिक्षा बोर्ड के सभागार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक होनी है।

बोर्ड के अधिकारी बैठक की तैयारियों में जुट गए हैं। अब बैठक के बाद परिणाम घोषित किया जा सकता है। बोर्ड के सचिव मेजर डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि किन्हीं कारणों के चलते परिणाम घोषित करने की तिथि को बदल दिया गया है। अब 16 या 17 मई को परिणाम घोषित किया जा सकता है।