
हिमाचल प्रदेश में माैजूदा विंटर सीजन 1 जनवरी से 3 फरवरी तक सामान्य से 85 फीसदी कम बारिश हुई है। इससे राज्य में सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। इस अवधि के लिए 91.3 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 13.4 मिलीमीटर बारिश की हुई। बिलासपुर जिले में सामान्य से 95, चंबा 89, हमीरपुर 95, कांगड़ा 94, किन्नाैर 93, कुल्लू 78, लाहाैल-स्पीति 79, मंडी 86, शिमला 83, सिरमाैर 81, सोलन 93 व ऊना में 96 फीसदी कम बारिश हुई है। राज्य में आगामी एक सप्ताह के दाैरान भी अच्छी बारिश-बर्फबारी की संभावना कम है। आज भी शिमला सहित पूरे प्रदेश में माैसम साफ बना हुआ है।

उधर, अगले 2 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। फिर अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।