
भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने प्रदेश में होने जा रही तिरंगा यात्रा का शेड्यूल जारी किया। यह यात्रा पूरे प्रदेश में होने जा रही है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा एक सामाजिक कार्यक्रम रहेगा। जिसमें समाज के सभी वर्ग बढ़-चढ़कर भाग लेने जा रहे हैं और इस यात्रा के माध्यम से भारत की सेवा, जिसने वीरता के साथ पाकिस्तान के विरुद्ध युद्ध लड़ा और पाकिस्तान को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया उस सेवा को सेल्यूट किया जाएगा। यह सभी कार्यक्रम सिटीजन फॉर नेशनल सिक्योरिटी संस्थान द्वारा चलाए जाएंगे।
तिरंगा यात्रा के 4 बड़े कार्यक्रम 14 मई को सीटीओ पर शिमला प्रशासनिक जिला, 15 मई धर्मशाला में प्रशासनिक जिला कांगड़ा, 16 मई को प्रशासनिक जिला मंडी और 17 को प्रशासनिक जिला हमीरपुर।
