जिला मंडी के पधर उपमंडल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम बाल विकास परियोजना अधिकारी जितेंद्र सैनी की अध्यक्षता में सामुदायिक भवन पधर में किया गया। एसडीएम सुरजीत सिंह ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विधिवत रूप से रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण अभियान के तहत घरों में तैयार लोकल उत्पादों और पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका मुख्य अतिथि द्वारा अवलोकन भी किया गया। कार्यक्रम मे अन्नप्राशन और गोद भराई की रस्म भी निभाई गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।चौहार घाटी की पहाड़ी नाटी समारोह का मुख्य आकर्षण रही। एसडीएम सुरजीत सिंह ने समारोह में उपस्थित महिलाओं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति, पोषण अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर बल देते हुए सामाजिक जनचेतना को लेकर जागरूक भी किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विकास और उत्थान में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की भी बराबर सहभागिता रही है। जिस तरह पक्षी का एक पंख से उड़ान भरना संभव नही है। ठीक उसी तरह महिलाओं के सहयोग के बिना सशक्त समाज का निर्माण भी असंभव है। बाल विकास परियोजना अधिकारी जितेंद्र सैनी ने विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी महिलाओं को दी। उन्होंने भी महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी

By admin

You missed