

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक हनी नेगी एक बार फिर अपनी म्यूजिक नई एल्बम बेगमा -2 के साथ दर्शकों के बीच जल्द नजर आते हुवे दिखेंगे। बेगमा सॉन्ग को लोगों का बहुत प्यार मिला था। बेगमा-2 में हनी नेगी ने अपनी मधुर आवाज़ के साथ-साथ वीडियो शूट में प्रसिद्ध मॉडल रितिका के साथ बेहतरीन डांस किया है।
हनी नेगी जो की अपनी मधुर आवाज़,अभिनय और अपने सरल स्वभाव से पूरे हिमाचल और हिमाचल के बाहर भी काफ़ी प्रसिद्ध हो गए है। उनकी आवाज़ में एक मीठा पन सा है। संजना,सेवतीये, ठकरेनिए,मीठी मीठी बातें जैसे सुपरहिट सॉन्ग्स हनी नेगी ने अपनी मधुर आवाज में पहाड़ी म्यूजिक इंडस्ट्रीज को दिए हैं। बेगमा-2 को करसोग में शूट किया है। हनी नेगी ने बताया कि करसोग में सभी लोगों का उन्हें भरपूर सहयोग और प्यार मिला है और जल्दी ही बेगमा-2 रिलीज़ होने वाली है।

