हिमाचल प्रदेश सरकार ने वन मित्र नियुक्ति पत्र जारी करने पर रोक लगा दी है। अब सभी रेंज में परिणाम घोषित होने के बाद ही चयनित वन मित्रों को एक साथ नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। इस भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार फिर से आकलन करने में जुटी है। वन विभाग की ओर से फाइल सरकार को भेजी है। अब सरकार की अनुमति के बाद ही लोगों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाने हैं। अभी हमीरपुर और चंबा जिले में वन मित्रों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। सभी जिलों में परिणाम घोषित होने के बाद ही एक साथ सभी को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि अप्रैल में नियुक्ति पत्र जारी किया जाने हैं।