हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू गुरुवार को राज्य स्तरीय वन महोत्सव के तहत शिमला में राजीव गांधी वन संवर्धन योजना की शुरुआत की। उन्होंने कनलोग में पौधरोपण किया। मुख्यमंत्री ने सीपीआरआई शिमला में महोत्सव के कार्यक्रम को संबोधित किया और महिला मंडलों को वन संवर्धन योजना के तहत सहयोग राशि भी वितरित की।