
हिमाचल प्रदेश में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 2 मार्च को राज्य में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है। 3 मार्च को राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, पांच, छह, सात मार्च को मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम खुलते ही अब लाहौल में हिमखंड गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल के समीप यदलिंग नाले में हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन की चपेट में दो फूड वैन और एक ढाबा आया। वहीं, मूलिंग के समीप भी हिमखंड गिरा है, जिससे चंद्रा नदी का बहाव रुक गया है।
