भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव के दृष्टिगत आज ईलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ई.वी.एम.) तथा वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वी.वी.पैट) की प्रथम स्तरीय जांच अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव की अध्यक्षता में की गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय भारतीय कांग्रेस की संधीरा दुल्टा तथा शिवदत्त ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी से चन्द्रकांत शर्मा सहित तहसीलदार निर्वाचन ऊषा चौहान, नायब तहसीलदार दीवान सिंह ठाकुर उपस्थित थे।

You missed