हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने द्वारा 10 विषयों में आयोजित की गई अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का परिणाम घोषित हो चुका है। परीक्षा परिणाम 25.6 फीसदी रहा है।हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10 विषयों में आयोजित की गई अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का परिणाम घोषित किया। इस दौरान 33,083 अभ्यर्थियों में से 8,459 अभ्यर्थी ही उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि परीक्षा परिणाम 25.6 फीसदी रहा है। वहीं इस दौरान शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा के दौरान नकल मारने वाले दो अभ्यर्थियों को एक वर्ष के लिए डिस क्वालिफाई किया है।