
मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में शुक्रवार को एनसीसी आर्मी विंग के प्रथम वर्ष के छात्रों के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि इस चयन प्रक्रिया में 46 लड़कियां और 99 लड़कों ने भाग लिया। इनमें से 23 विद्यार्थियों का चयन किया जाना है।
इस चयन प्रक्रिया में लड़कों के लिए 1600 मीटर और लड़कियों में 1200 मीटर की दौड़ लगवाई गई। इसके बाद विद्यार्थियों का साक्षात्कार और लिखित परीक्षा भी ली गई। डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि प्रथम वर्ष के छात्रों के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन 2 एचपी एनसीसी बटालियन मंडी के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया गया। इस ट्रायल में बटालियन से आए सूबेदार पूर्ण चंद और हवलदार चमन मौजूद रहे। संवाद
