हिमाचल प्रदेश के थाना क्षेत्र बड़सर के अंतर्गत आईटीआई बणी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्रा ने कंप्यूटर अध्यापक पर अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए हैं। छात्रा की शिकायत पर परिजनों ने बड़सर थाना में अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामले की पुष्टि डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने की है।