
समाज की रीढ़ माने जाने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर ठियोग सिविल अस्पताल में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार” अभियान चलाया जाएगा।
इस दौरान महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि जांच में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश शर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रेश ठाकुर, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. पारुल दीप्टा और दंत चिकित्सक डॉ. निवेदिता कंवर अपनी सेवाएं देंगे। इसके अलावा अस्पताल का पूरा पैरामेडिकल स्टाफ भी इसमें सहयोग करेगा।
अभियान के तहत महिलाओं को स्वास्थ्य और मोटापे से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। सिविल अस्पताल ठियोग के प्रभारी डॉ. पवन शर्मा ने जानकारी दी कि जांच के लिए आने वाली महिलाओं को अपना आधार कार्ड और आभा कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।
यह जांच सामान्य ओपीडी के तहत ही की जाएगी। रविवार को भी महिलाएं अस्पताल में अपना चेकअप करवा सकती हैं।