हमीरपुर। हमीरपुर स्थित पूर्व सैनिक निदेशालय में सोमवार को पुलिस कांस्टेबल के 123 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया आयोजित हुई। यह प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू हुई। चंबा जिले से एक जनवरी 2022 से एक जनवरी 2024 के बीच सेवानिवृत्त हुए 28 पूर्व सैनिक इसमें शामिल हुए और अपने दस्तावेजों की जांच करवाई। दस्तावेज जांच में सामान्य वर्ग के 18, ओबीसी वर्ग के 4, एसटी वर्ग के 1 और एससी वर्ग के 5 पूर्व सैनिक उपस्थित हुए। पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर के रोजगार विंग प्रभारी रविंद्र ठाकुर ने बताया कि चंबा जिले के पूर्व सैनिकों ने उत्साहपूर्वक इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया।